राजस्थान
युवतियों व महिलाओं ने मधुर भजनों के बीच खेली फूलों की होली, रंग गुलाल के साथ किया धमाल
Gulabi Jagat
27 March 2025 7:56 PM IST
x
Bhilwara: अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय गणगौर मनोरंजन मेले के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। गायिका निशा हिंगड़ के होलिया में उड़े रे गुलाल, होली खेले से सांवरिया, मीठे रंग से रंगी राधारानी लागे आदि मधुर भजनो के बीच युवतियों व महिलाओं ने फूलों की होली खेली, रंग गुलाल के साथ धमाल किया व नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी के साथ ठाकुर जी को छप्पन भोग का भी प्रसाद चढ़ाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका निमोदिया व सचिव रितु नागौरी ने बताया कि दो दिवसीय इस गणगौर मेले में महिलाओं द्वारा विभिन्न घरेलू उत्पादों, कपड़ों सजावटी सामान, ज्वेलरी आदि की 50 स्टॉल्स लगाई गई तथा मिसेज गणगौर, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में सिल्की केडिया, अंजलि हिम्मतरामका, वर्षा मित्तल, रितु निमोदिया, अंकिता अग्रवाल आदि महिला मंडल सदस्याओ का सहयोग रहा।
Tagsयुवतिमहिलामधुर भजनफूलों की होलीरंग गुलालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





