
x
Giridih गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के दिघरिया खुर्द गांव निवासी टूपलाल गोप के खलिहान में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई. पीड़ित किसान ने टूपलाल गोप ने बताया कि अग से खलिहान में रखा करीब तीस हजार रुपए का बिचाली जलकर राख हो गया. दोपहर करीब 1:30 बजे खलिहान में आग की लपटें व धुआं देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना टूपलाल को दी. इसके बाद टूपलाल सहित आसपास के लोग खलिहान के पास पहुंचे, तबतक करीब 90 प्रतिशत बिचाली जल चुका था. ग्रामीणों के सहयोग से बगल के कुएं में लगे मोटर को चालू कर पानी लाकर आग पर काबू पाया गया.
टुपलाल गोप ने बताया कि वह किसान है. बिचाली जल जाने से मवेशियों को पालने में दिक्कत होगी. उसने बेंगाबाद अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
TagsGiridih खलिहान लगी आगबिचाली जल कर राखGiridih: Fire broke out in the barncattle burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





