राजस्थान

रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से रवाना हुए गढबोर चारभुजा फाग पदयात्रा

Gulabi Jagat
22 March 2024 5:39 PM IST
रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से रवाना हुए गढबोर चारभुजा फाग पदयात्रा
x
भीलवाडा। शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से अध्यक्ष दिनेश कुमार जागेटिया के नेतृत्व में 17वीं श्री गढ़बोर चारभुजा जी की फाग यात्रा शुक्रवार सुबह 4 बजे भगवान चारभूजानाथ के जयकारों के साथ रवाना हुई। सचिव राजेंद्र कचोलिया ने बताया कि पदयात्री शाम को भारतीय स्पिनर्स गणेशपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को मादड़ी चैराहा रात्रि विश्राम होगा। 24 मार्च रविवार शाम सभी भक्त गढ़बोर पहुंचकर भगवान चारभुजा के दर्शन करेंगे। यह पदयात्रा भगवान चारभुजानाथ से देश में अच्छी बरसात व सुख शांति के लिए पिछले 16 वर्षों से अनवरत जारी है।
Next Story