राजस्थान
Ganganagar: अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों में मिलेंगी राजस्व, बिजली और पानी से जुड़ी सेवाएं
Tara Tandi
24 Jun 2025 1:18 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित किया गया है। श्रीगंगानगर जिला प्रशासन द्वारा इन शिविरों का आयोजन 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किया जायेगा। प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक आयोजित होने वालो शिविरों में राजस्व, बिजली, पानी सहित सभी विभागों की विभिन्न सेवाएं मौके पर ही प्रदान की जाएंगी।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अधिकारियों को पखवाड़े के तहत आयोजित किये जा रहे शिविरों के सफल संचालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पात्रों को राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक नोडल अधिकारी, तकनीकी नोडल अधिकारी और उपखंडवार नोडल प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनका कार्य शिविरों का सुचारू संचालन और सभी विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करना, योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा तलब अभिलेखों/पत्रावलियों को प्रेषित करना, लंबित नोटिस को तामील करना, लंबित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, लंबित कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, लंबित नामान्तरणों का निस्तारण, रास्तों के प्रकरणों का निस्तारण, आपसी सहमति से बंटवारे करना, बजट घोषणाओं के लंबित भूमि आवंटन के प्रस्ताव तैयार करना, अप्रयुक्त विभागीय भवनों/भूमि का उपयोग एवं आवंटन करने जैसे कार्य किये जाएंगे। साथ ही, अटल ज्ञान केन्द्र के लिये जगह भवन चिन्हित करना आदि।
ग्रामीण विकास द्वारा डीबीटी के माध्यम से 21 हजार रूपये की दर से प्रोत्साहन राशि का वितरण करने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत लक्षित बीपीएल परिवारों को बैंक खातों का सत्यापन करना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में बीपीएल परिवारों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त करना, योजना के तहत नये गांवों के बीपीएल परिवारों का सर्वे करना। पंचायती राज द्वारा स्वामित्व पट्टे बनाना एवं वितरण करना, वर्षा जल संरक्षण हेतु जलग्रहण संरचनाओं की मरम्मत संबंधी कार्य करवाने जैसे कार्य भी किये जाएंगे।
शिविरों में ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली के झूलते तारों को खिंचवाना, विद्युत पोल सही करवाना, तारों के सम्पर्क में आने वाले पेड़-पौधों की कटिंग करवाना आदि। पीएचईडी विभाग द्वारा लंबित नल कनेक्शन शीघ्र जारी करना, पानी की टंकियों की साफ-सफाई करवाना, पीएचईडी स्रोतों के लंबित विद्युत कनेक्शन जारी कराना, ग्रीष्मकाल में जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु किये जा रहे आकस्मिक कार्यों का सत्यापन करना, लीकेज की मरम्मत और अंतिम छोर पर जल-दबाव सुनिश्चित करना, पाईप लाईन संबंधी कार्यों में तोड़ी गई सड़क की मरम्मत व स्थिति की समीक्षा करना आदि कार्य किये जाएंगे।
जल संसाधन विभाग द्वारा नहरी क्षेत्र में बाराबंदी से संबंधित सुनवाई प्रकरणों का निस्तारण करना, खाल/आड़ के विवादों का निस्तारण करना, नहरों के पटरों की सफाई एवं मरम्मत करना, नहरों से गाद निकालना एवं झाड़ हटाना, गेटों की सफाई एवं ग्रीस लगाना, पंचायत राज से जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित जल संग्रहण संरचनाओं की मरम्मत करना आदि। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा सूक्ष्म सिंचाई योजना के अन्तर्गत ड्रिप, मिनी एवं फव्वारा आदि की स्वीकृति जारी करना, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करना आदि कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
वन विभाग द्वारा नर्सरियों से पौधा वितरण करना, हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण कार्य आदि। शिविर में खाद्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना, योजना में शामिल नवीन पात्र परिवार/सदस्यों की आधार सीडिंग करना, एनएफएसए परिवारों/सदस्यों की ई-केवाईसी करना आदि। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लंबित यूडीआईडी कार्ड जारी करना, निःशुल्क दवा योजना के दवा वितरण काउण्टर पर दवाओं की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करना, आयुष्मान कार्ड वितरण करना, एनसीडी स्क्रीनिंग करना, टीबी मुक्त स्क्रीनिंग करना, सिलिकोसिस पीड़ितों का चिन्हीकरण करना, टीकाकरण करना आदि कार्य किये जाएंगे।
पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण हेतु कैम्प आयोजन, मंगला पशु बीमा में रजिस्टर्ड पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करना, सत्यापन करना और पॉलिसी जनरेट करना आदि। टीएडी विभाग द्वारा विभागीय आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में साफ-सफाई और सुधार कार्य करना आदि कार्य भी किये जाएंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय परिसरों की सफाई कराना, विशेष रूप से बालक-बालिका शौचालयों की मरम्मत सुनिश्चित करना, विद्यालयों में अनुपयोगी/जर्जर सामग्री का निस्तारण, विद्यालयों में जल, बिजली, फर्नीचर, पंखें बोर्ड आदि कार्यशीलता की समीक्षा कर मरम्मत कार्य, विद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित कर नामांकन बढ़ाना, विद्यालयों का क्रमोन्नयन सुनिश्चित करना, नये संकाय शुरू कर विद्यार्थियों का नामांकन करना, तैयार अटल टिंकरिंग लैब का शुभारम्भ करना, यूनिफॉर्म के लिये राशि हस्तान्तरण करना, मिड-डे-मील में चिन्हित स्थानों पर श्री अन्न प्रयोग प्रारम्भ करना आदि कार्यों के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्कूटी वितरण किया जाएगा।
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नालों की सफाई एवं सत्यापन करना, वृक्षारोपण हेतु स्थान चिन्हित कर तैयारी करना, नालों में जल बहाव की रूकावटें दूर हटाना, मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों में सामग्री संग्रहण एवं वितरण कराना, बंद स्ट्रीट लाईट शुरू कराना, संभावित अतिवृष्टि के संबंध में तैयारी करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन पूर्ण करने जैसे कार्य मौके पर ही संपादित कर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
TagsGanganagar अंत्योदय संबलपखवाड़ा शिविरोंराजस्वबिजली पानीजुड़ी सेवाएंGanganagar Antyodaya Sambalfortnight campsrevenueelectricitywaterrelated servicesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





