राजस्थान
Ganganagar: विद्यार्थियों को दी सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की जानकारी
Tara Tandi
27 Sept 2025 12:33 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। इस अवसर पर एएसआई श्री सत्यप्रकाश, श्री संजीव एवं श्री राम कुमार पुलिस विभाग की ओर से उपस्थित रहे।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु राजकोप एप इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि इस एप की मदद से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव पर भी विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को चेताया गया कि वे अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें।
श्री संजीव ने बताया कि अगर आपके आसपास बोर्डर एरिया होने की वजह से कोई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है, तो उसकी जानकारी भी पुलिस विभाग में देनी है। अगर कोई नशे में लिप्त पाया जाता है तो उसकी सहायता करनी हैं और स्वयं भी नशे से बच कर रहना है। सह आचार्य ज्योति सरीन ने पुलिस विभाग के तरफ़ से जागरूकता अभियान के लिए पधारे अधिकारियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्नेहा मेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
TagsGanganagar विद्यार्थियोंदी सुरक्षासाइबर जागरूकता जानकारीGanganagar studentsgiven securitycyber awareness informationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





