राजस्थान

Ganganagar: जिला कलेक्टर ने लिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम तैयारियों का जायजा

Tara Tandi
13 Aug 2024 4:51 PM IST
Ganganagar: जिला कलेक्टर ने लिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम तैयारियों का जायजा
x
Ganganagarश्रीगंगानगर । स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व (15 अगस्त 2024) के समारोहपूर्वक आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने के पश्चात जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे अंतिम पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मार्च पास्ट, परेड, बैठक, पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, छाया, यातायात, मेडिकल टीम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसलिए संबंधित अधिकारी दी गई जिम्मेदारी को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा के साथ पूर्ण करे।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री वीरेन्द्र सिंह चौधरी, नगरपरिषद आयुक्त श्री यशपाल आहूजा, एसडीएम गंगानगर श्रीमती जीतू कुलहरी, एएसपी श्री रघुवीर प्रसाद शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा, सीडीईओ श्री पन्नालाल कडे़ला, श्री गिरजेश कांत शर्मा, श्री अरविन्दर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित)
Next Story