राजस्थान
निःशुल्क बीपी और शुगर जांच शिविर आयोजित, रोगियों को दिया स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी परामर्श
Gulabi Jagat
21 Nov 2025 9:14 PM IST
x
भीलवाडा। महावीर इंटरनेशनल संकल्प केंद्र व सिम्स हॉस्पिटल के तत्वावधान और जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका के सानिध्य में निःशुल्क बीपी व शुगर जांच शिविर लगाया गया। डॉक्टरों ने शिविर में आए रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। साथ ही डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने रोगियों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी परामर्श दिया। जांच में कुछ लाभार्थियों में बीपी व शुगर की अनियमितता पाई गई, जिनको समय पर उपचार आरंभ करने व जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की सलाह दी गई। जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है, क्योंकि उच्च रक्तचाप व डायबिटीज जैसी बीमारियां प्रायः साइलेंट किलर की तरह होती हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाकर आमजन में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। महावीर इंटरनेशनल संकल्प केंद्र की अध्यक्षा उमा दुगड़ ने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श के लिए इसी प्रकार के निःशुल्क शिविर लगाए जाएंगे। शिविर को सफल बनाने में केंद्र की सचिव पिंकी आंचलिया, कोषाध्यक्ष समता चौधरी, सुधा कांठेड़, मधु चौधरी, पायल देवड़ा आदि पदाधिकारियों के साथ ही सिम्स हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारनिःशुल्क बीपीशुगर जांच शिविरआयोजितरोगियों
Next Story





