राजस्थान
गौसेवा के रूप में मनाया पूर्व उप मुख्यमंत्री Sachin Pilot का जन्मदिन
Gulabi Jagat
7 Sept 2024 5:38 PM IST
x
Bhilwara भीलवाड़ा। प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिव पायलट का 47वां जन्मदिन गौ-सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में वस्त्रनगरी भीलवाड़ा सहित जिलेभर मे भी कांग्रेस पार्टी व उनके समर्थको द्वारा ने गौ भक्ति और गौ सेवा के रूप में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव विभा माथुर ने बताया कि पायलट के 47वें जन्मदिन पर भीलवाड़ा में छोटी हरणी रोड़ स्थित सीताराम गोशाला में गायों को गुड़ लापसी और हरा चारा खिलाया गया। गोशाला में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और गायों की पूजा कर हरा चारा और गुड़ लापसी खिलाकर सेवा संकल्प के साथ पायलट के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर पीसीसी उपाध्यक्ष हंगामी लाल मेवाड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य वंदना माथुर, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, भीलवाड़ा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, हसेड़ा सरपंच हरफूल जाट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, गुडविन मसीह, पूर्व पार्षद मनोज पालीवाल, कुणाल ओझा, सुरेश बंब, ओबीसी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुड्डा, यशवंत कोडवानी, एडवोकेट गोपाल अजमेरा, एडवोकेट कैलाश आगाल, सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Tagsगौसेवापूर्व उप मुख्यमंत्रीसचिन पायलटजन्मदिनसचिन पायलट का जन्मदिनपूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिनपूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलटGausevaformer Deputy Chief MinisterSachin PilotBirthdaySachin Pilot's Birthdayformer Deputy Chief Minister Sachin Pilot's Birthdayformer Deputy Chief Minister Sachin Pilotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





