राजस्थान
Alwar में वन मंत्री संजय शर्मा की समीक्षा बैठक, सुचारू बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश
Tara Tandi
15 Jun 2025 7:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर सर्किट हाउस में जिले में सुचारू विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में बैठक लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वन मंत्री श्री शर्मा ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि वर्तमान में गर्मी के समय में आमजन को विद्युत संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पडे, इसके लिए जिले सहित शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि अधीक्षण अभियन्ता स्वयं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। इसमें कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि फाल्ट व ट्रिपिंग होने पर यथाशीघ्र दुरूस्त करें। साथ ही, विद्युत उपकरण जलने पर भी त्वरित रूप से बदले जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी फील्ड में रहकर जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखंे। आमजन की विद्युत संबंधी समस्याओं पर तुरन्त रेस्पोंस करते हुए उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जावे।
दूरभाष पर उच्च अधिकारियों से की वार्ता -
मंत्री श्री शर्मा ने दूरभाष से जयपुर डिस्कॉम की सीएमडी सुश्री आरती डोगरा को अलवर से विद्युत सामग्री और उपकरण के लिए भेजी गई डिमांड के अनुरूप विद्युत उपकरण अविलम्ब उपलब्ध कराने तथा अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला को अलवर शहर में 3 नए प्रस्तावित विद्युत जीएसएस वैशाली नगर बेलाका ग्राउंड के पास 132 केवी व राजऋषि महाविद्यालय के पास तथा अम्बेडकर नगर 200 फीट रोड क्षेत्र के लिए 33-33 केवी के नए जीएसएस के लिए नगर विकास न्यास से भूमि आवंटन की कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश दिये।
इसके उपरान्त श्री शर्मा ने सर्किट हाउस में आए हुए फरियादियों की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर पाण्डेय, अधिशाषी अभियंता श्री महेश देशवाल, अलवर शहर के समस्त सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
---
TagsAlwar वन मंत्री संजय शर्मासमीक्षा बैठकसुचारू बिजली आपूर्ति निर्देशAlwar Forest Minister Sanjay Sharmareview meetinginstructions for smooth power supplyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





