मजदूर नेता छीतरमल सेन की पांचवीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

भीलवाड़ा । हजारों श्रमिकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले मजदूर नेता स्वर्गीय छीतरमल सेन की पांचवीं पुण्यतिथि पर गांधी मजदूर सेवालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं मजदूर नेताओं ने सेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश व्यास, जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीमाली सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन दुर्गेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, रामगोपाल पुरोहित एवं जाकिर हुसैन ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मेवाड़ टेक्सटाइल मिल के श्रमिकों एवं खान श्रमिकों के हितों के लिए स्वर्गीय सेन द्वारा किए गए संघर्ष और योगदान को याद किया। इस अवसर पर भेरूलाल पारीक, सत्यनारायण सेन, दिनेशचंद्र जागेटिया, शैलेंद्र व्यास, आशुतोष जोशी, श्याम सिंह चौहान सहित कई मजदूर नेता एवं श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।





