राजस्थान
सनराइज ड्रीम में पाँच दिवसीय Ganesh festival का आयोजन, लगाया छप्पनभोग
Gulabi Jagat
14 Sept 2024 11:03 PM IST
x
Bhilwaraभीलवाड़ा। शहर के जोधरास चौराहे के पास 100 फीट रोड पर स्थित सनराइज ड्रीम कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के दिन से पांच दिन के लिए गणेश मूर्ति को ढोल नगाड़े के साथ विराजमान किया गया। इसके बाद प्रतिदिन आरती, भोग, भजन -कीर्तन के कार्यक्रम किए गए। आयोजन के तहत 11 सितंबर को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इस अवसर पर मुख्य आरती में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा व विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद ने पूजा अर्चना कर कॉलोनी वासियों को एकता के सूत्र में बंध कर धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महिला मंडल को धन्यवाद दिया। भाजपा अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया । यह कार्यक्रम सनराइज ड्रीम की महिला मंडल द्वारा पूर्ण रूप से सफल आयोजित किया गया। जिसके लिए कॉलोनी वासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
Tagsसनराइज ड्रीमपाँच दिवसीय गणेश महोत्सवआयोजनगणेश को छप्पनभोगगणेशSunrise Dreamfive day Ganesh FestivaleventChhappan Bhog to GaneshGaneshजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





