राजस्थान
Udaipur की सज्जनगढ़ पहाड़ियों में दोबारा आग, जैविक उद्यान की ओर बढ़ी लपटें
Tara Tandi
20 April 2025 6:53 PM IST

x
Udaipur उदयपुर : सज्जनगढ़ की पहाड़ियों में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की शुरुआत बायोलॉजिकल पार्क के पास स्थित बम्बूसा रिसॉर्ट के पीछे जंगल क्षेत्र से हुई, जो कुछ ही देर में फैलकर पार्क की सीमा तक पहुंच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने ईमू और बंदर के पिंजरे तक को चपेट में ले लिया, जिससे जानवरों में भारी दहशत फैल गई। कई जानवर पिंजरे के कोनों में सहमे नजर आए।
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त पार्क में मौजूद पर्यटकों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए दौड़ते हुए पार्क से बाहर निकले। गनीमत रही कि समय रहते पार्क प्रशासन ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया और आग को नियंत्रित करने के लिए घेराबंदी की।
इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियातन बायोलॉजिकल पार्क को अस्थाई रूप से आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क प्रशासन का कहना है कि जब तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं जाती और जानवरों को सुरक्षित माहौल नहीं मिल जाता, तब तक पार्क में प्रवेश पर रोक रहेगी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन शुरुआती जांच में तेज गर्मी, सूखी पत्तियां और किसी मानवीय असावधानी को संभावित वजह माना जा रहा है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsUdaipur सज्जनगढ़ पहाड़ियोंदोबारा आगजैविक उद्यानओर बढ़ी लपटेंUdaipur Sajjangarh hillsfire againbiological parkflames increased furtherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





