भारत

बुजुर्ग मरीज को बेरहमी से घसीटते डॉक्टर, वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
20 April 2025 4:26 PM IST
बुजुर्ग मरीज को बेरहमी से घसीटते डॉक्टर, वीडियो सामने आया
x
वीडियो हुआ वायरल.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने 77 साल के बुजुर्ग मरीज को घसीट-घसीट कर पीटा. इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिला अस्पताल में 17 अप्रैल 2025 को करीब 11:30 बजे इलाज कराने गए उधो लाल जोशी ओपीडी संख्या 14 में पहुंचे. वहां ड्यूटी डॉ. राजेश मिश्रा लोगों का इलाज कर रहे थे. इस दौरान उधो लाल जोशी को देर होने लगी तो बुजुर्ग ने कहा कि मेरा इलाज पहले कर दो, इसी बात को लेकर बहस हो गई.
डॉक्टर को इतना गुस्सा आ गया कि अपने एक अस्पताल कर्मी के साथ बुजुर्ग को घसीटते हुए बाहर की तरफ लेकर गए और थप्पड़ जड़ दिए. इस घटना का वीडियो भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने बना लिया, जो वायरल हो गया.
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार ने बताया कि घटना के समय बताया गया था कि बुजुर्ग ने डॉक्टर से बदतमीजी की थी, मगर शक था, इसलिए जांच कमेटी बनाई थी. आज जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें डॉक्टर राजेश मिश्रा खुद मारपीट करते हुए दिख रहे हैं, साथ में एक रेड क्रॉस का कर्मचारी नजर आ रहा है, जिसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा. अब इस मामले को लेकर जांच नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई की जा रही है. डॉक्टर के खिलाफ FIR तो होगी ही, साथ में टर्मिनेट की कार्रवाई भी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story