राजस्थान

करंट लगने से किसान की मौत

Admin Delhi 1
22 Aug 2023 4:09 AM GMT
करंट लगने से किसान की मौत
x
रात को खेत में रखवाली करने गया था

भीलवाड़ा: बीती रात को खेत पर रखवाली करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उसके घर नहीं लौटने पर खेत पर ढूंढने के गए परिजनों को मिली। जिसके बाद किसान को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मांडल पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गई। और शव को मोर्चरी में रखवाया।

मांडल थाना प्रभारी लक्ष्मणराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के नीम का खेड़ा गांव में रहने वाले रामेश्वरलाल हरिजन की रविवार रात को करंट लगने से मौत हो गई। रामेश्वर ने गांव में ही सांवरमल रैगर के खेत को सिंजारे पर ले रखा था। रात को वह कुएं पर कुएं में लगे मोटर पंप के तारों की चपेट में आ गया। और करंट से झूलस गया। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो खेत का मालिक व परिजन खेत पर पहुंचे। तब खेत मालिक सांवर को रामेश्वर वहां अचेत हालत में नजर आया। उसके बाद उसे मांडल हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया और परिजनों को सौंप दिया।

Next Story