राजस्थान

Euro Academy के बच्चों ने देखी जिला न्यायालय की कार्यप्रणाली

Gulabi Jagat
27 Nov 2024 8:53 PM IST
Euro Academy के बच्चों ने देखी जिला न्यायालय की कार्यप्रणाली
x
Bhilwara भीलवाड़ासविधान दिवस के अवसर पर यूरो अकेडमी स्कूल के बच्चो ने जिला एवं सेशन न्यायालय का भ्रमण कर कोर्ट द्वारा न्याय प्रक्रिया की जानकारी ली। स्कूल के डायरेक्टर सरोज बांगड़ ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि तिवाड़ी, वरिष्ट अधिवक्ता हेमेन्द्र शर्मा, अपर लोक अभियोजक गोपाल सोनी, अधिवक्ता अंकित बांगड़, सुशीला सांखला के सहयोग से बच्चो ने न्याय प्रणाली को समझा और एडीजे संख्या 01 में जज साहब से न्यायपालिका से सम्बंधित संवाद किया। स्कूल में बच्चों ने नाट्य मंचन द्वारा संविधान की महत्व को समझाया। जिसमें मौलिक अधिकारों पर विशेष दृष्टिकोण रहा। प्रिंसिपल अंशिका झंवर ने इस हेतु सहयोग के लिए अपर लोक अभियोजक गोपाल सोनी का विशेष आभार व्यक्त किया।
Next Story