राजस्थान
अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में पारंगत होने के साथ ही सर्वागिण विकास पर बल
Gulabi Jagat
9 Jun 2025 10:47 PM IST
x
भीलवाडा। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, रामपुरा आगुचा और विद्या भवन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में संचालित शिक्षा संबल कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियांे से जोडकर उनके सर्वागिंण विकास की और अग्रसर किया जा रहा है। जिले के 10 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के के कक्षा 9 से 10 में ं प्रवेश होने वाले लगभग 200 विद्यार्थियों को शिविर में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ साथ इस वर्ष आवासीय कैम्प में डिजिटल कक्षाएं, ओडियो-विजुअल सामग्री, हैंड्स-ऑन गतिविधियांें को भी शामिल किया गया है। ग्रीष्म कालीन शिविर का उद्धघाटन रामपुरा आगुचा के आईबीयू सीईओ राम मुरारी, पर्यावरण प्रमुख दिनेशकुमार पालीवाल, शिक्षा संबल टीम व अभिभावको की उपस्थिति में हुआ। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलायें जा रहे शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में राज्य के 6 जिलों उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा एवं अजमेर के राजकीय विद्यालयों के 1500 से अधिक बच्चें उत्साह से भाग ले रहे है। 9 वर्ष पूर्व प्रायोगिक तौर पर शुरू किये गये इस आवासीय शिविर की सफलता उनकी बढ़ती हुई संख्या से सिद्ध होती है। परिणामों को बेहतर बनाने और शिक्षा की पद्धति इस कार्यक्रम और शिविरों की अद्वितीय खासीयत है। हिन्दुस्तान जिंक सदैव आगे बढ़कर ग्रामीण बच्चों के संपूर्ण विकास के लिये आगे आता रहा है शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् अध्यापन में अभाव महसूस कर रहे बच्चों के लिये 20 वर्षाे से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रीष्मकलीन प्रशिक्षण शिविरों में शिक्षण के साथ ही कौशल विकास, व्यवहार तथा अन्य गतिविधियों जैसे खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमो से बच्चों में व्यक्तिगत और शिक्षात्मक सुधार का प्रयास किया जा रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारअंग्रेजीगणितविज्ञान
Next Story





