राजस्थान

शिक्षा वह धन है जो गुरू अपने शिष्य को प्रदान करता है : प्रधानाचार्य Gopal Lal Gurjar

Gulabi Jagat
6 Sept 2024 8:59 PM IST
शिक्षा वह धन है जो गुरू अपने शिष्य को प्रदान करता है : प्रधानाचार्य Gopal Lal Gurjar
x
Bhilwaraभीलवाड़ा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आरजिया में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामेश्वर लाल जीनगर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक, अब्दूल शाहिद शेख के सानिधय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधी सुरज भडाणा, हर्षवर्धन सिंह चावड़ा, शरदसिंह चौहान, बंदी लाल कीर, मुकेश कुमार गुर्जर उपस्थित रहे। डॉ. जीनगर ने राज्य सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अब्दूल शाहिद शेख ने बताया की टेबलेट का सकारात्मक उपयोग किया जाये एवं अशोक कुमार पारीक ने विधार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। शिक्षक अनिल कुमार. उपाध्याय, राकेश शर्मा एवं सुमन खारीवाल को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो, शॉल, पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सत्र 2022-23 के मेधावी छात्र- छात्राओं को टेबलेट वितरित किये। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल गुर्जर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षा वह धन है जो गुरू अपने शिष्य को प्रदान करता है।
Next Story