राजस्थान

शिक्षा विभाग कर रहा फंड जुटाने की तैयारी

Admin Delhi 1
28 Aug 2023 8:01 AM GMT
शिक्षा विभाग कर रहा फंड जुटाने की तैयारी
x
विभाग 3.10 करोड़ खर्च कर 30 करोड़ जमा करेगा

उदयपुर: शिक्षा विभाग एक बार फिर दानदाताओं से फंड जुटाने की तैयारी में है। प्रदेश के 15 हजार 539 सरकारी स्कूलों में 3.10 करोड़ खर्च कर इससे 10 गुना यानी 30 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। इसी कलेक्शन से स्कूलों में मरम्मत, विकास और दूसरे काम कराए जाएंगे। मुहिम से अभिभावकों, क्षेत्र के भामाशाह और विद्यालय के वे पूर्व छात्र जाेड़े जाएंगे, जाे अभी अच्छे पदों पर हैं। फंड इन्हीं से लेना है। इसे लेकर पूर्व विद्यार्थी और दानदाता सम्मेलन भी किए जाएंगे। प्रोजेक्ट के लिए विभाग ने प्रति विद्यालय 2-2 हजार रुपए खर्च कर कार्यक्रम करवाना तय किया है।

इससे ऊपर हो भी खर्च होगा, वह स्कूल प्रबंधन उठाएगा। उदयपुर जिले में 754 विद्यालयों के लिए 15 लाख 8 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। अभियान दिसंबर तक चलेगा। हालांकि इसके बाद भी यह बंद नहीं होगा, लेकिन गति काफी हद तक कम कर दी जाएगी। बता दें, विभाग ने करीब तीन साल पहले ही ज्ञान संकल्प पोर्टल शुरू किया था।यह अभी भी चल रहा है। इसी के जरिए विभागीय बैंक खातेे में भी राशि सीधे जमा कराई जा सकती है।

Next Story