राजस्थान
पूर्वी जोन Agrawal महिला मंडल ने ठाकुरजी व अग्रसेनजी को कराया वन भ्रमण एवं नौका विहार
Gulabi Jagat
15 Aug 2024 3:52 PM IST
x
Bhilwara भीलवाडा। पूर्वी जोन अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सावन मास के अवसर पर ठाकुरजी व अग्रसेनजी को वन भ्रमण एवं नौका विहार कराया गया। अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बताया कि महिला मंडल द्वारा ठाकुरजी एवं अग्रसेनजी को सुसज्जित कर नाचते गाते हुए गीत गाते हुए हरियाले वन में भ्रमण करवाया गया तथा इसके पश्चात सजी धजी नौका में बिठा कर विहार करवाया गया। संध्या व सरिता अग्रवाल ने बताया कि शाम को ठाकुरजी की आरती की गई एवं अच्छी वर्षा की मंगलकामना की। कार्यक्रम आयोजन में सोनू अग्रवाल ऐश्वर्या अग्रवाल श्वेता अग्रवाल रानू अग्रवाल अंजलि अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्वी जोन अध्यक्ष किशन गोपाल कसंडिया, रामगोपाल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महिला मंडल सदस्याएं तुलसी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।
Tagsपूर्वी जोनAgrawal महिला मंडलठाकुरजीअग्रसेनEastern ZoneAgrawal Mahila MandalThakurjiAgrasenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





