राजस्थान

Dungarpur: प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी 1 अक्टूबर को जिले के दौरे पर

Tara Tandi
30 Sept 2024 4:16 PM IST
Dungarpur: प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी 1 अक्टूबर को जिले के दौरे पर
x
Dungarpur डूंगरपुर । जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं गृह रक्षा विभाग राजस्थान सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी 1 अक्टूबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी 1 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे चौरासी (डूंगरपुर) पहुंचेंगे एवं वे विधानसभा क्षेत्र चौरासी में दौरा करेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस डूंगरपुर करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी के दौरे मद्देनजर उपायुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग डूंगरपुर को जिले में आगमन से प्रस्थान तक प्रोटोकॉल एवं लाईजनिंग अधिकारी का कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
Next Story