राजस्थान

Dungarpur : जिला प्रभारी मंत्री खराड़ी 14 जुलाई को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

Tara Tandi
12 July 2024 6:48 PM IST
Dungarpur : जिला प्रभारी मंत्री खराड़ी 14 जुलाई को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी एवं जिला प्रभारी सचिव श्री राजेन्द्र विजय का 13 एवं 14 को जिले में यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा ने बताया कि प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के तहत जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी 14 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के ईडीपी सभागार में बजट घोषणाओं का त्वरित एवं समयबद्व क्रियान्वयन के लिए समयबद्व कार्ययोजना तैयार करने एवं विभागीय योजनाओं के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Next Story