
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा विभाग वार संपादित हो रहे कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, राजीविका, पशुपालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, एबीएनएल, कृषि विभाग, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उद्योग, शिक्षा सहित अन्य विभागों के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने धरती आबा अभियान के अंतर्गत प्रस्ताव भेजने, राजकीय कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगने, सीएलएफ भूमि आवंटन, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत वृक्षारोपण, मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं, सड़क मरम्मत, 33 केवी फीडर आदि की जानकारी ली और निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में लंबित प्रकरणों के ब्लॉक वाइज सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने ई फाइल, संपर्क पोर्टल प्रकरण निस्तारण की समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपचुनाव हेतु पोलिंग बूथ, सेक्टरमजिस्ट्रेट, कानून व्यवस्था, रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था, प्रशिक्षण आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश प्रदान किये।
बैठक में 13 अगस्त को प्रातः प्रातः 8 बजे लक्ष्मण मैदान से शुरू होने वाले तिरंगा यात्रा तथा दोपहर 01 कॉलेज ग्राउंड से शुरू होने वाले तिरंगा रैली के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्रधाकड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या, उपखंड अधिकारी साबरमल अबासरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
TagsDungarpur जिला कलेक्टरसाप्ताहिक समीक्षा बैठकDungarpur District CollectorWeekly Review Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





