राजस्थान

Dungarpur: विधानसभा उपचुनाव-2024 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

Tara Tandi
7 Nov 2024 2:59 PM IST
Dungarpur: विधानसभा उपचुनाव-2024 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त
x
Dungarpur डूंगरपुर । विधानसभा उप चुनाव-2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपादन के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र सीमलवाड़ा एवं झौंथरीपाल के लिए उपखण्ड अधिकारी डूंगरपुर मुकेशचन्द्र मीणा एवं तहसील क्षेत्र चिखली के लिए तहसीलदार सागवाड़ा नरेन्द्र साहू एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा उप चुनाव-2024 की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने तक संबंधित क्षेत्र में प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की जानकारी तत्काल आरओ चौरासी (उपखण्ड अधिकारी सीमलवाड़ा) एवं जिला कलक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Next Story