राजस्थान

जयपुर एयरपोर्ट पर घरेलू कार्गो सेवा होगी शुरू

Admin Delhi 1
12 May 2023 8:14 PM IST
जयपुर एयरपोर्ट पर घरेलू कार्गो सेवा होगी शुरू
x

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर जल्द ही कार्गो सेवाओं की शुरुआत होगी। इसके लिए टर्मिनल-1 पर अलग से कार्गो इकाई विकसित की गई है। इस साल के अंत तक इंटरनेशनल कार्गो के मूवमेंट की सुविधा भी शुरू की जाएगी। नई कार्गो इकाई जून के प्रथम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। नई इकाई 550 वर्ग मीटर के क्षेत्र को कवर करती है और मासिक रूप से 2300 मीट्रिक टन कार्गो को संभालने में सक्षम है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया से जरूरी अनुमति ले ली हैं। कार्गो टर्मिनल के प्रबंधन और संचालन के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एक निजी कंपनी बेंगलोर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है, जो कार्गो सेवाओं का संचालन करेगी।

यह सामग्री भेजी जा सकेगी: कार्गो टर्मिनल शुरू होने से जयपुर एयरपोर्ट से देश के दूसरे शहरों के लिए कीमती सामान, ज्वैलरी, ब्ल्ड सैम्पल, दवाईयां, मृत देह, दस्तावेज, फल, सब्जीए खान-पान के पैक्ड आइटम, फिश, स्पेयर पार्ट्स, टेक्सटाइल्स, डाक, कोरियर आइटम, ई-कॉमर्स आइटम और अन्य तरह की डेंजरस श्रेणी की सामग्री भी भेजी जा सकेगी। नई घरेलू कार्गो इकाई में सभी हितधारकों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान और सीधा प्रवेश द्वार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही बिल्डिंग में 1 इनबाउंड, 2 आउटबाउंड ट्रक के लिए रास्ते बनाए गए है।

Next Story