राजस्थान
Rajasthan दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
Tara Tandi
26 March 2025 7:06 PM IST

x
Kotputli- Behror कोटपूतली- बहरोड़ । राजस्थान दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जिले के किसानों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
’राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण’
कार्यक्रम के दौरान बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम से जिला कोटपूतली-बहरोड़ भी वर्चुअल जुड़ा रहा।
’जिले के किसानों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ’
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन एवं फार्मपोंड पर अनुदान सहायता का सांकेतिक चेक लाभार्थियों को दिया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कोटपूतली बृजेश कुमार, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक महेंद्र जैन, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
TagsRajasthan दिवस समारोहदूसरे दिन जिलास्तरीय किसान सम्मेलन आयोजनRajasthan Day celebrationdistrict level farmers conference organized on the second dayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





