राजस्थान

Rajasthan दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

Tara Tandi
26 March 2025 6:46 PM IST
Rajasthan दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
x
Sikar सीकर । राजस्थान दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं किसान उत्पादक संगठन मेले का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। इस मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के किसानों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये अनुदान की स्वीकृति राशि का डीबीटी हस्तांतरण एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के मेले का शुभारंभ किया। साथ ही, पॉली हाउस, सौर पंप, कृषि उपकरण, प्याज भंडारण, मधुमक्खी पालन सहित 12 योजनाएं, बैल से खेती प्रोत्साहित करने की योजना, किसान सम्मान निधि की राशि में 1000 रुपए की वृद्धि, मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं की संख्या दोगुनी, पशुधन स्वास्थ्य के लिए नि: शुल्क औषधियों व टीकों की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 तथा मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के दिशा निर्देश भी जारी किए।
जिले के किसानों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
इस दौरान जिले के 75 किसानों को वर्मी कंपोस्ट इकाई के लिए प्रति कृषक 50 हजार, 674 कृषकों को तारबंदी योजना के लिए प्रति कृषक 40 हजार, खेत तलाई के लिए 1800 किसानों को एक लाख बीस हजार, कृषि यंत्रों के लिए 3162 किसानों को 18 हजार से एक लाख की राशि, जैविक गोवर्धन योजना के लिए 324 किसानों को 10 हजार प्रति कृषक तथा सिंचाई पाइप लाइन के लिए 620 किसानों को प्रति कृषक 18 हजार की राशि का भुगतान वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले किसानो को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जा चुका है।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर मुकुल शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी, जिला परिषद के सीईओ राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक रामनिवास पालीवाल, संयुक्त निदेशक प्रिया झाझडिया, सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, एडीपीसी राकेश कुमार लाटा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
गुरुवार को गरीब एवं अंत्योदय सम्मेलन का होगा आयोजन
राजस्थान दिवस समारोह की कड़ी में जिला स्तरीय गरीब एवं अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जिला परिषद सभागार में किया जाएगा
Next Story