राजस्थान
Rajasthan दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
Tara Tandi
26 March 2025 6:09 PM IST

x
Alwar अलवर । राजस्थान स्थापना दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों के दूसरे दिन बुधवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये अनुदान की स्वीकृति राशि का डीबीटी हस्तांतरण एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के मेले का शुभारंभ किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किसान सम्मेलन में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की मार्गदर्शिकाओं का विमोचन किया। साथ ही, पॉली हाउस, सौर पंप, कृषि उपकरण, प्याज भंडारण, मधुमक्खी पालन इत्यादि हेतु 12 योजनाएं, बैल से खेती प्रोत्साहित करने हेतु योजना, किसान सम्मान निधि की राशि में 1000 रुपए की वृद्धि, मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं की संख्या दोगुनी, पशुधन स्वास्थ्य हेतु निरू शुल्क औषधियों व टीकों की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 तथा मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के दिशा निर्देश भी जारी किए।
जिले के किसानों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा एफपीओ संगठन एवं कृषकों को योजनाओं के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए, जिनमें कृषि मंत्रालय एवं नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित कृषक उत्पादक संगठन के निर्माण व संवर्धन की केंद्रीय प्रवर्तित योजना के तहत एफपीओ नव सृजन मस्टर्ड प्रोड्यूशर कंपनी लि. बगडमेव को 10 लाख रूपये, किसान रक्षा वेजिटेबल प्रोड्यूसर कंपनी लि. मालाखेडा एवं गोविन्दगढ कॉटन प्रोड्यूसर कंपनी लि. को 5-5 लाख रूपये की राशि के चेक प्रदान किए गए। वहीं पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र हेतु कृषक जगदीश मीणा को 2 लाख 21 हजार 100 रूपये, सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत मिनी फव्वारा के लिए कृषक शिवनन्दन को 1 लाख 21 हजार 268 रूपये व इसी योजना में ड्रिप संयंत्र के लिए कृषक रामसिंह को 84 हजार 560 रूपये, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पॉली हाउस निर्माण के लिए कृषक अर्चना गौतम को 17 लाख 4 हजार 528 रूपये एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत प्याज भण्डारण के लिए कृषक सुरेश कुमार यादव को 87 हजार 500 रूपये की अनुदान राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुदान एवं किसान हितैषी योजनाओं में प्रदान की जा रही सुविधाओं में इजाफे के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया। मंच संचालन श्रीमती रेणु मिश्रा एवं पूर्णिमा पंचौली ने किया।
इस अवसर पर एडीएम प्रथम श्री मुकेश कायथवाल, एडीएम शहर श्रीमती बीना महावर, जिला परिषद के सीईओ श्री सालुखे गौरव रवीन्द्र, उपखण्ड अधिकारी अलवर श्री यशार्थ शेखर, नगर निगम आयुक्त श्री जितेन्द्र सिंह नरूका, डीडीएम नाबार्ड श्री प्रदीप चौधरी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पी.सी मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री रमेश चंद मीणा, तहसीलदार अलवर श्रीमती रश्मि शर्मा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, विभागीय अधिकारी, कृषक उत्पादक संगठनों के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में लाभार्थी किसान मौजूद रहे।
TagsRajasthan दिवस समारोहदूसरे दिन जिला स्तरीयकिसान सम्मेलन आयोजनRajasthan Day celebrationdistrict level farmers conference organized on the second dayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





