राजस्थान

Independence Day का जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में समारोह पूर्वक आयोजित

Tara Tandi
13 Aug 2024 2:49 PM IST
Independence Day का जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में समारोह पूर्वक आयोजित
x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़। 78 वां स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में 15 अगस्त को आयोजित होगा। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक करेंगे ध्वजारोहण।
स्वाधीनता दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल का संदेश वाचन, उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कार वितरण, व्यायाम एवं जिमनास्टिक प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य के बाद मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन होगा और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न होगा।
दोपहर 1:00 बजे जिंक ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं पत्रकार के मध्य क्रिकेट मैच तथा 4.30 बजे कलक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन और नगर परिषद के मध्य वॉलीबॉल मैच होगा।
Next Story