राजस्थान
Sri Ganganagar अभियान की समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिये निर्देश
Tara Tandi
3 March 2025 7:51 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर को नशा मुक्त करने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान को सफल बनाने के लिये शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जाये। नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशा करने वालों को नशा छोड़ने के लिये प्रेरित करें। विभागीय अधिकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति के लिये अधिकाधिक जागरूकता करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान से आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाये ताकि नशा मुक्ति की मुहिम को संबल मिल सके।
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विभागवार हुई गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा नियमित रूप में मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाये। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाओं का रिकॉर्ड संधारित किया जाये। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग भी नशा छोड़ने के लिये गंभीरतापूर्वक प्रयास करें। ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक होने वाली समस्त गतिविधियों की नियमित रूप में समीक्षा की जाये। इस अवसर पर श्री जयप्रकाश शर्मा द्वारा पीपीटी के माध्यम से अभियान के तहत अब तक हुई गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, प्रशिक्षु आईएएस श्री रजत यादव, एएसपी श्रीमती सुधा पालावत, नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शिवा चौधरी, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा, श्री गौरीशंकर, अमनदीप, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह, श्री हरीश मित्तल, श्री विजय कुमार, श्री मनोज मोदी सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar अभियानसमीक्षा बैठकजिला कलेक्टर निर्देशSri Ganganagar campaignreview meetingDistrict Collector's instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





