राजस्थान

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 2:28 PM IST
अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग
x

अलवर न्यूज: जोधपुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या को लेकर प्रदेश भर के वकीलों में आक्रोश है. ऐसे में प्रदेश भर के वकील अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. राजगढ़ में भी अधिवक्ता मंडल का धरना प्रदर्शन जारी है.

अधिवक्ता मंडल की ओर से कोर्ट परिसर में संरक्षण अधिनियम की पालना व अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया गया है. इस मौके पर अधिवक्ता मंडल के धर्मेंद्र शर्मा गुरु, राजेंद्र चेयरवाल, अलका सैनी, जितेंद्र सैनी व राजकुमार चौहान, रमेश गुरु, मनोज बोहरा सहित अन्य वकीलों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया.

अधिवक्ता मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार वकीलों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ संरक्षण अधिनियम को गंभीरता से लागू करने पर सहमत हो. बता दें कि कोर्ट परिसर में कामकाज ठप होने से मेले में आने वाले पीड़ितों को भी परेशानी हो रही है.

Next Story