राजस्थान
Deeg: सुशासन सप्ताह - प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत रास्ते के विवाद का हुआ सौहार्दपूर्ण समाधान
Tara Tandi
20 Dec 2024 1:27 PM GMT
![Deeg: सुशासन सप्ताह - प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत रास्ते के विवाद का हुआ सौहार्दपूर्ण समाधान Deeg: सुशासन सप्ताह - प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत रास्ते के विवाद का हुआ सौहार्दपूर्ण समाधान](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/12/20/4246315-10.webp)
x
Deeg डीग । सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान के तहत जिले के विभिन्न उपखंडों में शिविर आयोजित किए जा रहे है। डीग जिले में आयोजित होने वाली जनसुनवाई और रात्रि चौपाल में अतिक्रमण और जबरन रास्ता रोकने के कई परिवाद सामने आए है। ऐसा ही एक परिवाद का तहसील पहाड़ी में सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया जो पूरे उपखंड के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना।
पहाड़ी के ग्राम सहसन में लंबे समय से दो पक्षों- बलकार सिंह और जरनैल सिंह, के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद दोनों पक्षों के लिए चिंता और तनाव का कारण बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व बलकार सिंह ने इस समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार पहाड़ी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। राज्य सरकार के सुशासन सप्ताह - प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी पहाड़ी दिनेश शर्मा द्वारा तहसीलदार पहाड़ी को कैम्प समय के पश्चात मौके पर जाकर त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। तहसीलदार पहाड़ी मय पटवारी ग्राम सहसन में मौके पर पहुंचे। मौके पर दोनों पक्षों को ध्यान पूर्वक सुना गया। दोनों पक्षों द्वारा प्रारंभिक दौर की वार्ता के उपरांत प्रकरण को सक्षम न्यायालय में ले जाने की बात की गई। सुशासन सप्ताह की मूल भावना के अनुरूप पुनः दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बैठाया गया। तहसीलदार पहाड़ी द्वारा लगातार बातचीत, समझाइश, दोनों पक्षों के तर्क आदि सुनने के बाद विवेक पूर्ण तरीके से विवाद का निस्तारण मौके पर सभी पक्षों की आपसी समझाइश से करवाया गया।
रास्ते का उक्त विवाद दोनों पक्षों के आमने-सामने होने से काफ़ी समय से लंबित था। मौके पर राजस्व अधिकारीगण द्वारा विवाद का निस्तारण आपसी समझाइश से किया गया। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा मन मुटाव भी समाप्त हो गया। बलकार सिंह और जरनैल सिंह ने आपस में गले मिलकर ख़ुशी जाहिर की। समझौता वार्ता के अंत में दोनों पक्षों ने इस समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए न केवल राजस्व प्रशासन का आभार प्रकट किया, बल्कि भविष्य में रास्ते को लेकर कोई विवाद न करने का संकल्प भी लिया। यह सौहार्दपूर्ण समाधान ग्रामवासियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।
TagsDeeg सुशासन सप्ताहप्रशासन गांव अभियानविवाद सौहार्दपूर्ण समाधानDeeg good governance weekadministration village campaigndispute amicable resolutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story