छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने किया दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन

Nil dhankar
20 Dec 2024 4:31 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने किया दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दैनिक जशपुरांचल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जशपुरांचल के संपादक विजय त्रिपाठी सहित समाचार पत्र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक समाचार पत्र जशपुरांचल ने 25 वर्षों की इस यात्रा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आशा है कि जशपुरांचल इसी तरह उत्कृष्ट पत्रकारिता द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करता रहेगा।

मुख्यमंत्री साय को जशपुरांचल के संपादक वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 1999 में स्थापित दैनिक जशपुरांचल ने इस वर्ष 25 वर्ष का सफर तय किया है। इसी उपलक्ष्य में जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका प्रकाशित की गयी है। इस रजत जयंती स्मारिका में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 1 साल में किये गए जनकल्याण के विविध कार्यों पर केंद्रित आलेखों का संकलन किया गया है। साथ ही स्मारिका में जशपुर अंचल की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक स्थल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, जनजातीय विशेषता आदि से सम्बंधित रुचिपूर्ण जानकारी शामिल की गयी है ।

Next Story