राजस्थान
प्रदेश में दिन का पारा 1.8 डिग्री घटा व रात का 4 डिग्री बढ़ा
Admin Delhi 1
24 April 2023 6:57 AM GMT
![प्रदेश में दिन का पारा 1.8 डिग्री घटा व रात का 4 डिग्री बढ़ा प्रदेश में दिन का पारा 1.8 डिग्री घटा व रात का 4 डिग्री बढ़ा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/04/24/2804556-d87640b7df2ed8ab9d2b5c5f2bb1dfc5.webp)
x
जोधपुर न्यूज: प्रदेश में रविवार को बदले मौसम का जोधपुर पर जरा सा भी असर देखने को नहीं मिला। अधिकांश इलाकों में जहां आंधी और बारिश का दौर था, वहीं शहर में धूप खिली रही। हालांकि दोपहर के समय तेज हवाएं चलने से गर्मी का अहसास कम दिखा।
शहर का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री गिरावट के साथ 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शहर से पश्चिमी विक्षोभ का असर करीब-करीब खत्म हो गया है। अब अगले दो-तीन दिन अच्छी धूप खिलने के साथ ही दिन और रात के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
Next Story