Dausa: योग दिवस के अवसर पर आयोजित प्रणायाम अभ्यास कार्यक्रम

दौसा: योग भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग गुरु सुरेश शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न योगासनों और प्रणायामों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में ग्रीवा चालान, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, अर्ध हलासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी और ध्यान का अभ्यास शामिल था।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ओम प्रकाश चतुर्वेदी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट अहमदाबाद के जिला प्रभारी विष्णु गुप्ता, महिला पतंजलि योग समिति अहमदाबाद की जिला प्रभारी विना गुप्ता, संरक्षक ओम प्रकाश महेश्वरा, विनोद विजय, पुष्पा डंगायच, बैंक मैनेजर कालूराम मीणा, प्रहलाद गुर्जर, श्री राम पशु पक्षी सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, निरंजन शर्मा, प्रधान सुल्तान बैरवा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योग शिक्षिकाओं कीर्ति, सपना, ममता, पुष्पा, शिक्षा विभाग के रिटायर डिप्टी डायरेक्टर बृजेश शर्मा, शिक्षाविद लोकेश संस्कृत, हरिओम शर्मा, शुभम, पवन शर्मा, दीनदयाल मीणा, मनमोहन मीना, रामचंद्र गुर्जर, प्रह्लाद गुर्जर, यशस्वी, जिज्ञासा, नेहा, राखी, ललिता, सुमन, संजू, ज्योति, मंजू, रामप्यारी, केसर, बादाम, तन्वी, मनु, पीहू, वंदना आदि ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।





