राजस्थान
Dausa : जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 18 जुलाई को आइटी केन्द्र दौसा में
Tara Tandi
16 July 2024 5:39 PM IST

x
Dausa दौसा । जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 18 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के जिला स्तर( आइटी केन्द्र दौसा में ) एवं ब्लॉक स्तर के वीसी कक्ष पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जावेगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट मनमोहन मीना ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई के लिये सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदार और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित ब्लॉक के सूचना प्रौद्यागिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडना सुनिश्चित करें तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बी अवधि से अनिस्तारित या अन्य विभागों से संबंधित एवं उच्च वरीयता वाले लंबित परिवादों को जिला स्तरीय जनसुनवाई के माध्यम से निस्तारित करवाने का यथा संभव प्रयास करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियोें को संबंधित ब्लॉक के सूचना प्रौद्यागिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष मेंं निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें और स्वयं जिला कार्यालय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कलेक्टे्रट दौसा में उपस्थित रहेंगे
TagsDausa जिला स्तरीय जनसुनवाईआयोजन 18 जुलाईआइटी केन्द्र दौसाDausa district level public hearingorganized on 18th JulyIT Center Dausaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





