राजस्थान

Dausa: नक्शा स्वीकृति के बिना बन रही इमारत सीज, नगर परिषद ने दिखाई सख्ती

Admindelhi1
16 Jun 2025 5:15 PM IST
Dausa: नक्शा स्वीकृति के बिना बन रही इमारत सीज, नगर परिषद ने दिखाई सख्ती
x
नगर परिषद ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया

दौसा: गुप्तेश्वर रोड स्थित एक अवैध निर्माण पर नगर परिषद ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल पर सीजिंग का बोर्ड चस्पा किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा ने बताया कि गुप्तेश्वर रोड पर रामेश्वरी देवी पत्नी गौरीशंकर शर्मा द्वारा बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस संबंध में पूर्व में भी नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर परिषद ने निर्माण को सीज करने की कार्रवाई की।

सीजिंग कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें राजस्व अधिकारी शमीम, सहायक नगर नियोजक नरेश कुमार, वरिष्ठ प्रारूपकार विक्रम मीणा, सफाई निरीक्षक रामप्रकाश मीणा, जमादार सहित 10 सफाईकर्मी शामिल रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सीजिंग की प्रक्रिया संपन्न की गई।

परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर परिषद क्षेत्र में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Story