राजस्थान
महिला सशक्तिकरण की हुंकार, Bhilwara में गूंजा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का उद्घोष, सौंपा ज्ञापन
Gulabi Jagat
3 April 2025 7:29 PM IST
x
Bhilwara: महिला अधिकारों की नई इबारत लिखते हुए, भीलवाड़ा में महिला कांग्रेस की सशक्त आवाज़ बुलंद हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में आज महिला कांग्रेस ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की पुरजोर मांग उठाई। महिला जिलाध्यक्ष रेखा हिरण के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर राज्यपाल के नाम भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। हिरण ने कहा महिलाओं को केवल अवसर नहीं, समान भागीदारी चाहिए। यह कोई अहसान नहीं, बल्कि हमारा हक़ है। राजनीतिक और सामाजिक निर्णयों में हमारी हिस्सेदारी तय होनी ही चाहिए। महिला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार और राजस्थान की भाजपा सरकार से महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग की है। प्रदर्शन में महिला उपाध्यक्ष विजय लक्षमी गुर्जर, पूर्व पार्षद व एडवोकेट सुशीला बैरवा, नर्मदा जैन, दीप मालालोट, अनिता पारीक, रेखाभट्ट, योगीता सुराणा, अनिता रावल, मंजु देवी माहेश्वरी, वंदना कंवर, लीला देवी देवड़ा, ममता शर्मा, सिमरन खान, मोनिका क्रिश्चियन, पिंकी सोनी, बेला झा, मेहरून निशा, समीम बानो, मो. हारून रंगरेज, मुस्ताक अली खान, चंद्र प्रकाश अमरवाल, शिवराज सुराणा, अतुल सुराणा सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अब नहीं तो कब? आज नहीं तो कभी नहीं, जैसे जोशीले नारे लगाए, जिससे माहौल ऊर्जा और संकल्प से गूंज उठा।
Tagsमहिला सशक्तिकरणहुंकारBhilwaraगूंजा 33 प्रतिशत महिला आरक्षणउद्घोषसौंपा ज्ञापनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





