राजस्थान

Council द्वारा श्री गेस्ट हाउस से कृषि उपज मंडी तक हटाए अतिक्रमण

Gulabi Jagat
5 July 2024 8:32 PM IST
Council द्वारा श्री गेस्ट हाउस से कृषि उपज मंडी तक हटाए अतिक्रमण
x
Bhilwara भीलवाड़ा। नगर परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरो से चलाया जा रहा है । जिसके तहत शुक्रवार को श्री गेस्ट हाउस से लेकर कृषि उपज मंडी तक सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया, और नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि सड़क पर हो रहे अतिक्रमण की वजह से आवाजाही बाधित हो रही थी जिस पर परिषद द्वारा श्री गेस्ट हाउस चौराहे से कृषि उपज मंडी तक सड़क के दोनों तरफ हो रहे अतिक्रमण को हटाकर मार्ग की आवाजाही को सुनिश्चित किया एवं अतिकर्मियों पर पेनल्टी लगाई जाकर उनको भविष्य में अतिक्रमण नहीं किए जाने हेतु पाबंद किया गया।
Next Story