राजस्थान

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामला, भारतीय जनता पार्टी ने की कड़ी कार्रवाई, नुपूर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

Gulabi Jagat
6 Jun 2022 11:27 AM IST
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामला, भारतीय जनता पार्टी ने की कड़ी कार्रवाई,  नुपूर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज
x
भारतीय जनता पार्टी ने की कड़ी कार्रवाई
जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को अपनी पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की. भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित और सांसद नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया है. इसके बाद नुपूर शर्मा की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही है. रविवार को जोधपुर में भी नूपुर शर्मा और एक महिला पत्रकार के खिलाफ सरदारपुरा थाने में एफआईआर (Nupur Sharma objectionable statement) दर्ज की गई है.
बता दें कि नुपूर शर्मा ने बीते दिनों एक टीवी डिबेट में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था. इससे मुस्लिम समूहों में भारी आक्रोश और विरोध शुरू हो गया था. विवादास्पद टिप्पणी के बाद बाजारों को बंद करने के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी. 20 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 40 लोग घायल हो गए थे. हिंसा की इस घटना के बाद पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया है और 1500 के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जोधपुर ईदगाह के इमाम मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी ने सरदारपुरा थाने में प्रवक्ता नूपुर शर्मा और महिला पत्रकार के विरुद्ध (FIR against Nupur Sharma ) एफआईआर दर्ज करवाई है.
ईदगाह के इमाम ने अपनी रिपोर्ट में दोनों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित दो वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने के प्रयास का आरोप लगाया है. इस मामले पर पुलिस ने आरोपों से जुड़ी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. वहीं जांच थानाधिकारी दिनेश लखावत इस मामले की जांच खुद करेंगे. गौरतलब है कि नूपुर शर्मा की तरफ से की गई टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है. इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया (BJP suspends spokeperson Nupur Sharma) है.
Next Story