राजस्थान

INTACH चैप्टर भीलवाड़ा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जनजागरूकता अभियान का समापन

Gulabi Jagat
4 July 2026 7:14 PM IST
INTACH चैप्टर भीलवाड़ा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जनजागरूकता अभियान का समापन
x

Bhilwara, भीलवाड़ा : विश्व प्लास्टिक मुक्ति दिवस के उपलक्ष में भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक चैप्टर, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ" जनजागरूकता अभियान का समापन स्मृति वन में हुआ। इस अवसर पर डीपीएस विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण, प्रकृति एवं विरासत संरक्षण का संदेश देते हुए कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। इंटेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने विद्यार्थियों को स्मृति वन में लगाए गए विभिन्न पौधों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों को अपनाने का आह्वान किया। जाजू ने पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ, पॉलीथिन हटाओ प्रकृति और विरासत बचाओ के नारे लगवाए। जाजू ने कहा कि पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण, झीलों एवं जलाशयों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के जीवन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका नियमित संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य शिखा तोषनीवाल, शिक्षिका ऋतु दाधीच, मानसी शर्मा, पूनम मूंदड़ा, रिद्धि जैन सहित अनेक शिक्षिकाओं ने पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Next Story