राजस्थान
बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करती है प्रतियोगिताएं: नरेंद्र कुमार रेगर
Gulabi Jagat
29 Aug 2025 11:29 PM IST
x
Bhilwara। जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा मिडोलिया में 2025-26 वृत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 14 वर्षीय वर्ग की कबड्डी, खो-खो, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं संपन्न हुईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन गोदारा, द्वारा की गई कार्यक्रम में प्रशासक गोपाल लाल बैरवा पुर्व संरपच पन्नालाल खारोल आनन्द तिवाडी, ओमप्रकाश जाट, महावीर जाट प्रभु लाल शर्मा, भैरू लाल रेगर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
Tagsबच्चों में टीम भावनाअनुशासनआत्मविश्वासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





