राजस्थान
मरुधरा माहेश्वरी संस्थान महिला मण्डल द्वारा गणगौर महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
Gulabi Jagat
8 April 2024 10:46 AM GMT
![मरुधरा माहेश्वरी संस्थान महिला मण्डल द्वारा गणगौर महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित मरुधरा माहेश्वरी संस्थान महिला मण्डल द्वारा गणगौर महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/08/3654893-deb41910-7131-4c42-aa98-32196701b663.webp)
x
भीलवाड़ा। मरुधरा माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा गणगौर महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम अध्यक्ष शीतल चांडक के नेतृत्व में सूर्यमहल शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सदस्याओ द्वारा गीत के साथ नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। सचिव संगीता बाहेती ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम्भ विमला - राधाकिशन सोमानी, निधि - सौरभ बियाणी, रूचि सोमानी व विजयलक्ष्मी - श्याम चांडक, कैलाश तापडिया, राधेश्याम सोमानी, संस्था अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता ने भगवान महेश के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन करके किया। महेश वंदना एवं गणेश वंदना में अनन्या चांडक दर्शिता बाहेती योगिता चांडक खुशबु मुंदड़ा साविका चांडक सुचिता झंवर, विनती तापडिया, सुनन्दा गिलड़ा ने अपनी प्रस्तुती दी। उसके बाद इशर व गणगौर की सगाई में शान्ति देवी तापडिया, मंजू मुंदड़ा, मैना बाहेती, पुष्पा मोहता, मंजू दमानी ने सगाई की रश्म अदा की व हल्दी की रस्म में रेनू बगडा, खुशबु राठी, विनीता चांडक, चेतना जेठा, सीमा जेठा, जिज्ञाशा चांडक, मनीषा भूतड़ा, पवित्रा जेठा ने अपनी भूमिका अदा की। किरण तापडिया, मनीषा झंवर, ईशिता झंवर, आरती तोषनीवाल, वर्षा बजाज ने इशर और गणगौर के मायरे के सभी दस्तुर अदा किये गए। संगीत संध्या में श्रुति बाहेती, सीमा राठी, ममता मुंदड़ा, टीशा बाहेती, स्नेहा बाहेती, अन्तरा राठी ने गीत एवं मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
उसके तत्पश्चात शादी में स्वेता मुंदड़ा, भूमि मुंदड़ा, नेतल झंवर, मोनिका चांडक, खुशबु बाहेती, शिवानी बाहेती, दीपश्री चांडक ने धूम-धाम से शादी की रस्मे अदा की गई, विदाई में रेखा चांडक, उमा बाहेती, स्नेहा सिंगी, पूजा बियाणी, स्वेता भूतड़ा ने विदाई के गीत गाये व गणगौर के गीत कल्पना माहेश्वरी, हनी चांडक, भावना बाहेती, अपूर्वा डागा, मोनिका डागा, संजू मुंदड़ा, सुषमा कोठारी, सुनीता चांडक, वैदेही बियाणी, टीशा सोमानी, सांभवी बियाणी ने मन मोहक गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई। प्रतियोगिता की जज मनीषा मेहता, प्रीती त्रिवेदी ने शादी व विदाई टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया। मंच संचालन सविता तापडिया, व चंचल मुंदड़ा ने किया। अंत में अध्यक्ष शीतल चांडक एवं सचिव संगीता बाहेती ने कार्यक्रम के आयोजक विमला राधाकिशन सोमानी का धन्यवाद एवं आये हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Tagsमरुधरा माहेश्वरी संस्थान महिला मण्डलगणगौर महोत्सवरंगारंग कार्यक्रमMarudhara Maheshwari Sansthan Mahila MandalGangaur Mahotsavcolorful programजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story