राजस्थान

Jaipur में सहकार सम्मेलन व रोजगार उत्सव, जिले से 2000 लाभार्थी होंगे शामिल

Tara Tandi
17 July 2025 1:47 PM IST
Jaipur में सहकार सम्मेलन व रोजगार उत्सव, जिले से 2000 लाभार्थी होंगे शामिल
x
Jhunjhunu झुंझुनू । गुरुवार को को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जयपुर में होने वाले सहकार सम्मेलन व रोजगार उत्सव के राज्य स्तरीय समारोह शिरकत करेंगे। समारोह के तहत जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम 17 जुलाई को सुबह 11.30 बजे सूचना केन्द्र सभागार में होगा। सीसीबी के एमडी संदीप शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारी बैंक के विभिन्न कृषक कल्याण योजनाओं यथा गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना, खेत में आवास ऋण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लगभग 500 लाभार्थी शामिल होंगे। वहीं जिले से 50 बसों में लगभग 2000 लाभार्थी राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने जयपुर जाएंगे।
Next Story