छत्तीसगढ़
जोन 5 जल विभाग में शराबी कर्मचारी को संरक्षण देने वाले उप अभियंता के खिलाफ शिकायत
Shantanu Roy
17 July 2025 12:54 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 05 के जल विभाग में लंबे समय से कार्यरत लाइनमैन सुनील यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सुनील यादव वर्ष 1997 से एक ही पद पर तैनात है और प्रतिदिन छोटी पानी टंकी स्थित जल विभाग कार्यालय में अन्य कर्मचारियों के साथ बैठकर शराब सेवन करता है। शिकायतकर्ता महेश यादव ने आरोप लगाया है कि सुनील यादव खुलेआम यह कहता है कि वह अधिकारियों को “खर्चा-पानी” देता है, इसी कारण से वह पिछले 27 वर्षों से एक ही स्थान पर जमा हुआ है, और रिटायरमेंट तक यहीं रहेगा। उसका दावा है कि चाहे कोई भी अधिकारी हो – पार्षद, कलेक्टर, निगमायुक्त, विधायक या मंत्री – उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
महेश यादव ने बताया कि अब तक 15 बार सुनील यादव की शिकायत कलेक्टर, निगमायुक्त व उपमुख्यमंत्री तक की जा चुकी है, यहां तक कि सुशासन तिहार में भी इस विषय को उठाया गया, परन्तु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जल विभाग के उप अभियंता अंकुर मिश्रा का सुनील यादव को पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में अंकुर मिश्रा को जोन 05 से हटाया गया था, लेकिन जनवरी 2025 में उन्हें फिर से उसी जोन में पदस्थ कर दिया गया। आज एक बार फिर महेश यादव ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप से मुलाकात कर शराबी कर्मचारियों को हटाने और संरक्षण देने वाले उप अभियंता अंकुर मिश्रा को सस्पेंड करने की लिखित शिकायत की है।
Tagsरायपुर नगर निगमजोन 5 जल विभागसुनील यादवशराबी कर्मचारीउप अभियंता अंकुर मिश्राशिकायत आवेदनकलेक्टर गौरव सिंहनिगम आयुक्त विश्वदीपRaipur Municipal CorporationZone 5 Water DepartmentSunil YadavAlcoholic EmployeeSub Engineer Ankur MishraComplaint LetterCollector Gaurav SinghCommissioner Vishwadeepछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





