राजस्थान

सीएम गहलोत ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर जताया दुख, जानें ट्वीट कर क्या कहा...

Sarita
9 Sept 2022 10:46 AM IST
CM Gehlot expressed grief over the death of Queen Elizabeth II of Britain, know what he said by tweeting ...
x

न्यूज़ क्रेडिट : aapkarajasthan.com

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की आयु में निधन हो गया है। बकिंघम पैलेस ने निधन की घोषणा कर दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की आयु में निधन हो गया है। बकिंघम पैलेस ने निधन की घोषणा कर दी है। वे 70 साल तक ब्रिटेन की क्वीन रहीं है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने शोेक जताया है। एलिजाबेथ को वर्ष 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनाया गया था। जून 1953 में उनकी ताजपोशी हुई थी। एलिजाबेथ के निधन के बाद अब उनके सबसे बड़े पुत्र प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजा होंगे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुःख जताया है।

सीएम अशोक गहलोत ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन को लेकर ट्वीट कर लिखा है कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और यूके के लोगों के साथ हैं। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति मिले। दिवंगत आत्मा को शांति मिले


Next Story