राजस्थान

ट्रांसफॉर्मर के पास करंट से चिपक गया, युवक की मौत

Gulabi Jagat
9 Aug 2022 12:27 PM GMT
ट्रांसफॉर्मर के पास करंट से चिपक गया, युवक की मौत
x
युवक की मौत
अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के पास भजीट गांव में एक 33 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बच्चों में दो बेटियां हैं। मृतक के चाचा एसाब खान ने बताया कि शौकत पुत्र रोशन खान निवासी भजीट मंगलवार की सुबह न्यार लेने खेत में गया था।
खेत में पशुओं का चारा काटने के बाद पोटली को सिर पर रखते समय पास में ट्रांसफॉर्मर से निकल रहे तार का करंट उसे लग गया। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उसे देखा। तभी आसपास के लोग आए और युवक को उस जगह से दूर ले गए जहां करंट लगा था। फिर अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक शौकत की शादी 11 साल पहले हुई थी। जिनकी दो बेटियां भी हैं। वे तीन भाई हैं। वे स्वयं कृषि में लगे हुए थे। एक भाई शिक्षक है।
Next Story