राजस्थान

जमीनी विवाद में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हमला, 3 महिलाएं समेत 6 घायल

Saba Naaz
9 Jun 2025 11:25 AM IST
जमीनी विवाद में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हमला, 3 महिलाएं समेत 6 घायल
x
Jaipur जयपुर : जिले के सरुंड थाना क्षेत्र की गोवर्धनपुरा चौकी अंतर्गत ढाणी चोलाई में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में तीन महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना पर सरुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उक्त जमीन के लिए तहसीलदार एवं थाना सरुंड को रिसीवर नियुक्त किया गया था। रविवार को इसी जमीन पर कब्जा छुड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
पहले उनमें आपस में कहासुनी हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दोनों पक्ष भिड़ गए। हालांकि झगड़े के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story