राजस्थान
Churu: महिलाओं की भागीदारी से विकसित भारत का संकल्प करेंगे पूरा
Tara Tandi
8 March 2025 5:26 PM IST

x
Churu चूरू । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा, दीनदयाल सैनी, आईसीडीएस डीडी नरेन्द्र शेखावत, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक जयप्रकाश आदि अतिथि मंचस्थ रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक जयप्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राजकीय कार्यों व राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से हम विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न निर्वाचनों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सामथ्र्य का सम्मान किया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रथम लेवल अध्यापक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर महिला सशक्तीकरण के साथ शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि हमारे अंचल की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रयासों में हम भागीदारी निभाएं और संकल्प लें कि चूरू हर क्षेत्र में अग्रणी रहे।
जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने और उनको प्रोत्साहित करने की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सकारात्मक पहल है। महिला सामाजिक उत्थान की रीढ़ है। इसलिए सामाजिक उन्नयन की दिशा में महिला शिक्षा के लिए हम सकारात्मक प्रयास करें। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करें तथा महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी है। हमें समाज को शिक्षित बनाने व उन्नयन के लिए महिलाओं को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता रखनी होगी। इससे नई पीढ़ी में भी नैतिक व सामाजिक गुणों का संचार होगा तथा एक सक्षम समाज का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय व अधिकतम भागीदारी हो। विभिन्न सरकारी प्रकल्पों में आज महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से कुशलता बढ़ी है। देश की आधी आबादी महिलाओं की है और महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में देश का गौरव बढ़ाया है। हम सभी महिला सशक्तीकरण के साथ विकसित समाज व विकसित भारत का संकल्प लें और प्रत्येक स्तर पर महिलाओं के उन्नयन के लिए प्रयासरत रहें।
इस अवसर पर महिलाओं को भेंट स्वरूप राजस्थानी भाषा की पुस्तकें प्रदान की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि हम राजस्थानी भाषा में लिखे साहित्य को पढ़ें, समझें और सहेंजें।
इस दौरान जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, बसंत शर्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
आईसीडीएस डीडी डॉ नरेन्द्र शेखावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन ज्योति वर्मा व सरोज स्वामी, ज्ञानप्रकाश गोदारा ने किया।
इस दौरान नारायण बेनीवाल, सुनील ढाका सहित महिला अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, सखी केन्द्र स्टाफ मौजूद रहा।
इस मौके पर पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार ने जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल की गुणवत्ता जांच जरूरी है। महिलाएं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में एक सदस्य के रूप में काम करती हैं। महिलाएं परिवेश के लोगों को जल के मितव्ययता से उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान
इस अवसर पर अतिथियों ने जिले में सरकारी, गैर सरकारी विभागों व संस्थाओं में महिला सशक्तिकरण के क्षेतर्् में कार्य करने वाली महिलाओं, संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
अतिथियों ने नीमा कंवर, सरोज, संगीता, अनीता, कमला देवी, संतोष बिरड़ा, अनिता भार्गव, मूली देवी, रिंकु सैनी, सुन्दर देवी, सुमन, सुमित्र, सुशिला देवी, सुमन प्रजापत, राजबाला, कविता, प्रमिला, मेवली को माता यशोदा पुरस्कार, अनामिका खारड़िया, विनायक महिला विकास समिति, रॉयल ग्रीन याराना सेवा समिति शेखावाटी, कमला महर्षि, सम्पत देवी को पन्नाधा सुरक्षा एवं सम्मान योजना, 2025 में सम्मानित किया। इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सुपरवाइजर कृष्णा, अनिल, चन्द्रकला, सरोज, पूजा योगी, मन्जु देवी, प्रमेश्वरी शर्मा, चूकिं देवी, नन्दू कंवर, सरोज, शीला, योगमाया, सुनिता, सरोज स्वामी, कमलेश कुमारी, स्नेहलता औझा, कंचन देवी, सुनिता प्रजापत, पुष्पा, किरण, पिंकी, बबीता, शारदा, मनसा गुर्जर, मंजू पूनिया, कमला, अनिता, प्रेम देवी, शारदा, सुशीला, कौशल्या, मोनिका पूनिया, रामेश्वरी बिरड़ा, भगवती, सावित्री बाकोलिया, ज्योति वर्मा, सुलोचना, निलम कुमारी, दीपक धूत, प्रथम एनजीओ, रॉकेट लर्निंग टीम आदि का सम्मानित किया।
TagsChuru महिलाओंभागीदारी विकसित भारतसंकल्प करेंगे पूराChuru womenparticipationdeveloped Indiawill fulfill the resolutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





