छत्तीसगढ़

महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी

Nil dhankar
8 March 2025 4:38 PM IST
महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी
x

रायपुर। महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी किया गया। जिसमें सीएम साय शामिल हुए। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की थी। इस योजना के जरिए प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। 70 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही है।

महतारी वंदन योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता और आत्मनिर्भरता का सहारा देकर केवल एक वित्तीय मदद नहीं की बल्कि उन महिलाओं के अधिकार, आत्मविश्वास और आत्म शक्ति को बढ़ाने का काम भी किया है। महतारी वंदन योजना अब एक आंदोलन बन चुकी है। इस योजना से लाभान्वित महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं बल्कि अपने घर-परिवार में भी बराबरी से निर्णय ले पा रही हैं।


Next Story