राजस्थान
Churu: एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने ‘वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान‘ को लेकर दिए निर्देश
Tara Tandi
2 Jun 2025 6:51 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सोमवार को चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने चूरू उपखण्ड कार्यालय में बैठक लेकर वंदे गंगा - जल संरक्षण पखवाडा- 2025, योग दिवस तथा हरियालो राजस्थान के संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए।
एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने नगर निकाय स्तर पर स्वच्छता जागरूकता रैली, मुख्य स्थानों पर बैनर, शहर के पुराने जल स्रोतों का चिन्हीकरण कर उनकी साफ-सफाई करवाने, स्कूल परिसर में वर्षा जल संग्रहण प्रणाली की स्थापना करने, पौधारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने, योग हेतु स्थान चयन करने व योग दिवस को सफल बनाने तथा वन विभाग से समन्वय कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ महेन्द्र कुमार भार्गव,, सीबीईओ भंवरलाल डूडी, रेंजर पवन शर्मा, पीए सुरेश कुमार, पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार, डिस्कॉम एक्सईएन वीएल सैनी, सानिवि एक्सईएन राजेन्द्र बड़गुर्जर, नगरपरिषद एक्सईएन पूर्णिमा यादव, प्रोग्रामर इंद्राज सिंह, सीडीपीओ चंद्रकला व शीतल बत्रा, आयुर्वेद से डॉ कविता, वाटरशेड से नागरमल, नगरपालिका से शंकर पूनिया आदि उपस्थित रहे।
TagsChuru एसडीएम बिजेन्द्र सिंहवंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियानदिए निर्देशChuru SDM Bijendra SinghVande Gangawater conservation public campaigngave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





